मध्यप्रदेश के दो जिलों में बनेंगे एयरपोर्ट, खुलेंगे तीन महाविद्यालय, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

DR. SUMIT SENDRAM

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन ने 77वें गणतंत्र दिवस पर एक नया कीर्तिमान रचा है। गणतंत्र दिवस में पहली बार शिप्रा घाट पर किसी मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कार्तिक मेला ग्राउंड पर परेड की सलामी ली और कई घोषणाएं भी की। जिसमें उन्होंने उज्जैन और शिवपुरी में एयरपोर्ट, उज्जैन में तीन आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने सहित कई अन्य घोषणाएं की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट बनाएं जाएंगे। उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। साथ ही उज्जैन में तीन नए आयुर्वेदिक कॉलेज भी खोले जाएंगे।
सीएम ने आगे कहा कि इंदौर, उज्जैन और भोपाल के आसपास के इलाकों को जोड़कर मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाई जाएगी। जिसमें आने वाले क्षेत्रों का विकास भी तेजी से होगा।
अपने उद्बोधन में डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं प्रतिमाह 1500 रूपये दिए जा रहे हैं। बीते दो सालों में इस योजना के तहत करीब 50 हजार करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री ने महिला सम्मान को बढ़ावा देने के लिए क्रांति गोंड को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की जानकारी दी।
इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने शिप्रा नदी के किनारे से 1 हजार गुब्बारों को आसमान में छोड़ा।

 

Next Post

राजभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करोड़ों के जेवर गायब, सीसीटीवी में नहीं मिले कोई सुराग

भोपाल। राजधानी भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डेढ़ करोड़ रूपये के जेवर गायब हो जाने का मामला सामने आया है। शनिवार को अमेरिका से भोपाल पहुंची एक महिला ने सोने और हीरे जड़ित चेन, अंगूठी और अन्य दूसरे जेवरातों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने […]