ज्येष्ठ अमावस्या के दिन करें ये उपाय पितृ दोष से मिल जाएगी मुक्ति घर आएगी सुख सम्पत्ती

सीधी। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है।
यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए खास माना जाता है।
यूं तो हर महीने में अमावस्या तिथि होती है, लेकिन ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि विशेष मानी जाती है।
इस बार 6 जून 2024 को ज्येष्ठ अमावस्या है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पितरों की पूजा और उनके निमित कुछ खास चीजों का दान करने से न सिर्फ पितर प्रसन्न होते हैं, बल्कि पितृ दोष से भी छुटकारा मिल जाता है।
काशी के ज्योतिषाचार्य पं. संजय उपाध्याय ने बताया कि इस दिन गंगा में स्नान के बाद हाथ में काला तिल लेकर अपने पितरों को याद करके उन्हें जल अपर्ण करना चाहिए। इससे पितर प्रसन्न होते हैं।
इसके अलावा इस दिन पीपल के पेड़ में भी एक लोटा जल जरूर देना चाहिए। पीपल के वृक्ष में स्वयं भगवान विष्णु विराजते हैं, इसलिए ज्येष्ठ अमावस्या पर उन्हें जल देने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
वही, ज्येष्ठ अमावस्या के दिन गरीब, जरूरमंद और भूखे व्यक्ति को भोजन भी जरूर कराना चाहिए. इससे भी पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और जब पितर प्रसन्न होते हैं, तो घर में सुख समृद्धि का वास होता है।
ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शाम के समय कपूर जलाकर पूरे घर में दिखाना चाहिए और फिर जलते हुए कपूर को छत के मध्य में जलते हुए छोड़ देना चाहिए. फिर उसे वापस लौट कर नहीं देखना चाहिए।

 

Next Post

माधवनगर थाना में लावारिस जब्त वाहनों की खुली नीलामी हुई संपन्न

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट वीके मिश्रा के समक्ष आज दिनांक बुधवार को माधवनगर थाना, कटनी मे धारा 25 पुलिस एक्ट मे जब्त शुदा अधोलिखित दो पहिया वाहन 46 नग, चार पहिया वाहन 7 नग, साईकल 105 […]