सराफा कारोबारी के मुनीम से 1.25 करोड़ रुपये की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी किए गए रकम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

DR. SUMIT SENDRAM

देवास। छतरपुर निवासी सराफा कारोबारी के मुनीम से हुई 1.25 करोड़ रुपये की चोरी का देवास पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
देवास पुलिस द्वारा धार पुलिस से समन्वय कर एक आरोपी को धरमपुरी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गई पूरी रकम बरामद कर ली गई है।
देवास पुलिस के मुताबिक फरियादी आशीष गुप्ता निवासी नौगांव, जिला छतरपुर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवास में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका मुनीम नितेश कुमार सेन दीपावली पर सोने-चांदी की खरीददारी के लिए 16 अक्टूबर को करीब 1.25 करोड़ रुपये लेकर महाकाल बस से इंदौर जा रहा था। बस अगले दिन सुबह करीब 5.30 बजे थाना सोनकच्छ क्षेत्र के पप्पू एंड पप्पू रिसोर्ट पर रुकी। इस दौरान नितेश बस से नीचे उतरा और जब लौटा तो देखा कि उसकी सीट से पैसों से भरा बैग गायब था।
बैग चोरी कर अज्ञात बदमाश सफेद रंग की कार से फरार हो गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी उमेश जोगा और डीआईजी नवनीत भसीन ने पुलिस अधीक्षक (देवास) को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) दीपा माण्डवे के मार्गदर्शन में तीन विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के साथ बस और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें दो अज्ञात आरोपी बैग चोरी करते दिखे। मुखबिरों की मदद से उनकी पहचान धार जिले के धरमपुरी क्षेत्र के रूप में हुई।
देवास और धार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में धरमपुरी से आरोपी नामदार पिता शहजाद खान निवासी खेरवा जागीर, थाना मनावर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की पूरी 1.25 करोड़ रुपए की रकम बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Next Post

जमीनी विवाद में भाजपा नेता ने गाड़ी चढ़ाकर कर दी किसान की हत्या, बचाने पहुंची बेटियों के फाड़े कपड़े

गुना। जिले के फतेहगढ़ थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गणेशपुरा में छह बीघा जमीन के विवाद में भाजपा नेता महेंद्र नागर और उसके साथियों ने किसान रामस्वरूप नागर से मारपीट के बाद जीप चढ़ाकर निर्मम हत्या कर दी। वही, किसान पत्नी, बेटी और मामा के साथ भी गंभीर मारपीट की गई, जिसमें […]