पुलिस के जाल में फंसे तीन गांजा तस्कर, साढ़े सात किलो गांजा बरामदा

सीधी(सिंहावल)। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा पुलिस के कुशल निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व एसडीओपी चुरहट आशुतोष कुमार द्विवेदी के दिशा निर्देश में तथा अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस के नेतृत्व में पुलिस ने साढ़े सात किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ तीन गांजा तस्करो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।
अमिलिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर अमिलिया पुलिस द्वारा सजवानी कोदौरा रोड में 7.500 किलो अवैध मादक पदार्थ कीमती 75,000 रूपये एवं दो मोटर सायकल कीमती 2,00,000 रूपये कुल कीमती 2,75,000 रूपये सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों ने अपना ज्योतिष दुबे पिता अशोक कुमार दुबे(26) निवासी नदनी थाना विन्ध्यांचल जिला मिर्जापुर (उ.प्र.), दिव्यांश पाण्डेय पिता अनूप कुमार पाण्डेय(20) निवासी चरेडू चौखठा थाना जिगना जिला मिर्जापुर (उ.प्र.) एवं शुभम तिवारी पिता मुनीम तिवारी(19) निवासी कलना गैपुरा थाना विन्ध्यांचल जिला मिर्जापुर (उ.प्र) बताया।
तीनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 8 एवं 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया।
पुलिस ने तीनो आरोपियो को जिला न्यायालय सीधी में पेश किया।
अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में उप निरीक्षक ऋषी कुमार द्विवेदी, सहा. उपनिरीक्षक लालमणि बंसल, उग्रभान मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह, आरक्षक प्रकाश सिंह एवं दिनेश रावत की सराहनीय भूमिका रही।

 

Next Post

मंगलायतन विश्वविद्यालय ने आईसीएआर के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर

जबलपुर। मंगलायतन विश्वविद्यालय, जबलपुर ने भारत सरकार के आईसीएआर-केंद्रीय तम्बाकू अनुसंधान संस्थान, राजमहेंद्री, आंध्र प्रदेश के साथ एक समझौते की यादी (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के माध्यम से दोनों संस्थानों का सहयोग से कृषि और बागवानी के क्षेत्र में छात्रों के लिए अनुसंधान और प्रशिक्षण के अवसर […]