मंडला। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम ना होने से ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के मंगलगंज में चका जाम कर दिया।
ग्रामीणों की मांग थी कि एनएच-30 में स्पीड ब्रेकर, ओवर ब्रिज, डिवाइडर व सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। करीब दो घंटे चका जाम चलता रहा।
चका जाम की सूचना मिलते ही टिकरिया थाना की टीम व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाईश दी गई। जिसके बाद ग्रामीणो के द्वारा जाम हटा लिया गया।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां दुर्घटनाओं को रोकने उचित व्यवस्था की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक नेशनल हाइवे 30 में नारायणगंज से करीब 15 किमी दूर मंगलगंज ग्राम में सुबह 10 बजे के लगभग अचानक स्कूली छात्राओं व ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि यहां हाईस्कूल है। छात्र, छात्राओं का आना जाना रहता है।


