डिंडोरी। पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह द्वारा जिले के सभी पुलिस थाना एवं चौकी प्रभारियों को फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए गए है।
गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने काफी लम्बे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी जगदंबा यादव पिता राम यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में सहा. उपनिरीक्षक प्रवीण खम्परिया, आरक्षक विशाल एवं प्रवेश की सराहनीय भूमिका रही।


