रीवा। पोर्न स्टार बनने की सनक में एक युवक ने अपनी पत्नी का ही अश्लील वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं युवक ने उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी वह फरार है। उसकी लोकेशन मुंबई में ट्रेस हुई है।
मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी लंबे समय से पोर्न साइट्स देखने का आदी था। वह पोर्न वीडियो के किरदारों को अपना आइडल मानता था और खुद को “स्टार” बनाने की चाहत में पत्नी के साथ 13 मिनट 14 सेकंड का निजी वीडियो रिकॉर्ड किया।
जब पत्नी ने वीडियो वायरल होने पर इसका विरोध किया तो आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह जानबूझकर किया है और उसे कोई पछतावा नहीं है। उसका मकसद था कि लोग वीडियो देखकर उसे पहचानें और वह “पॉपुलर” हो जाए।
वीडियो वायरल होने से आहत पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति ने वीडियो रिश्तेदारों और दोस्तों तक भेज दिया, जिससे वह सामाजिक रूप से अपमानित महसूस कर रही है। उसने कहा कि उसने मुझे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। अब हर जगह से फोन आ रहे हैं। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। वह इंसान नहीं, दरिंदा है।
पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि शादी 10 मई को हुई थी। शुरुआत से ही दहेज को लेकर तनाव बना हुआ था। शादी से पहले भी 3 लाख रुपए की मांग की गई थी, जिसमें से 2 लाख रुपए दिए गए थे। शेष रकम के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहा था। भाई के मुताबिक मनचाही रकम न मिलने की नाराजगी में उसने यह घिनौना कदम उठाया। वह लगातार बहन को परेशान करता रहा। हमें भी धमकियां देता रहा।
शुरुआत में समान थाना पुलिस ने मामले में जीरो पर कायमी की थी, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर होते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई।
पुलिस के अनुसा आरोपी मुंबई भाग गया है।
सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि पुलिस टीम जल्द ही वहां दबिश देने वाली है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


