बक्से में बंद मिला रिटायर्ड होमगार्ड जवान का शव, नातिन छिपी मिली पड़ोसी की छत पर

ग्वालियर। जिले के माधौगंज थानांन्तार्गत गुढ़ा स्थित कृष्णा नगर में रिटायर होमगार्ड की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। साथ ही साथ मृतक की नातिन घर से लापता थी। पुलिस ने उसे गुरुवार रात तलाश किया, लेकिन वह शुक्रवार सुबह पड़ोस में बन रहे निर्माणाधीन घर में छिपी मिली। पुलिस नातिन से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक दतिया के पंडोखर निवासी 65 वर्षीय रामस्वरूप राठौर होमगार्ड से रिटायर्ड है। करीब 8 दिन पहले वह अपनी 15 वर्षीय नातिन के साथ माधौगंज के कृष्णा नगर स्थित अपने घर पर आए थे। नातिन 10वीं की छात्रा है और अपने स्कालरशिप के सिलसिले में ग्वालियर आई थी।
गुरुवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा नगर में घर में ही रामस्वरूप राठौर की हत्या हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसने मकान की तलाशी ली तो एक कमरे में संदूक में रामस्वरूप का शव मिला। शव सड़ चुका था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या होली की रात में हुई है।
आसपास के लोगों ने बताया कि दादा और नातिन को होली तक ही देखा गया है।
जब पुलिस को मौके पर नातिन नहीं मिली तो गुरुवार रात को उसकी तलाश की। लेकिन वह नहीं मिली। शुक्रवार सुबह रामस्वरूप की नातिन पड़ोस में बन रहे मकान की पानी की टंकी के पास छिपी मिली।
पुलिस ने नातिन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हैं।
पुलिस को प्रेम प्रसंग में हत्या होने का मामला लग रहा है। पुलिस के सामने कुछ नाम भी सामने आए हैं। पुलिस इन नामों को लेकर जांच कर रही है।
दो दिन से रामस्वरूप की नातिन ही परिवार को सूचना दे रही थी कि दादाजी को किसी ने मार दिया है और उसे अंधेरे कमरे में बंद कर दिया है। इस वजह से पुलिस किशोरी से पूछताछ कर रही हैं।

 

Next Post

चुनावी सभा में भावुक हुए कमल नाथ बोले कि मेरा आखिरी दम तक देना साथ

छिंदवाड़ा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने एक बार फिर चुनाव प्रचार के दौरान जनता से भावुक अपील की है। परासिया के बीजागोरा में सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में 20 साल से भाजपा की सरकार है। भाजपा बड़ी-बड़ी बातें करती है लेकिन […]