जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक सोनाली दूबे के मार्गदर्शन में तथा अजाक थाना प्रभारी मनोज त्रिपाठी के नेतृत्व में चरगवां के हॉट स्पॉट में जनचेतना शिविर का आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के खिलाफ हो रहे अपराध एवं साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता के लिए अजाक पुलिस प्रत्येक माह जिले के विभिन्न अनुसूचित जाति एवं जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में शिविर का आयोजन करती है।
जनचेतना शिविर में अजाक थाना प्रभारी मनोज त्रिपाठी द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीणो को अनुसूचित जाति एवं जनजाति एक्ट, उनको मिलने वाले अधिकार तथा आजकल हो रहे साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्होंने आमजनों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता रखने की समझाईश दी।
इस दौरान सहा. उपनिरीक्षक दिनेश दूबे, लक्ष्मी गठोरिया, प्रधान आरक्षक देवेंदर कुमार सेन एवं महिला आरक्षक वंदना भार्गव एवं कामना कौरव मौजूद रही।

