भोपाल। हरदा जिले के बैरागढ़ गांव में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट को लेकर कांग्रेस के नेता प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी लगातार हमला बोल रही हैं।
इसी सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पटाखा फैक्ट्री मालिक के लाइसेंस को लेकर तत्कालीन संभागायुक्त व कलेक्टर पर आपराधिक प्रकरण प्रकरण दर्ज करने और घायलों को तत्काल उचित मुआवजा देने और जिनके घर टूट गए हैं, उनके जल्द से जल्द पुनर्वास की मांग की है।


