सीधी। अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम चमरौहा में सोमवार दोपहर अमिलिया से बहरी की तरफ जा रहे बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार राजबहादुर सिंह पिता लाला सिंह निवासी पड़री थाना बहरी अपने बाइक सीटी 100 क्रमांक एमपी 53 ए 6540 से अमिलिया से बहरी की तरफ जा रहा था, ग्राम चमरौहा के पास राजबहादुर सिंह की बाइक घटनाग्रस्त हो गई, जिससे मौके पर राजबहादुर सिंह की मौत हो गई।
गौरतलब है कि मुख्यमार्ग के ग्राम चमरौहा में सड़क के दोनों तरफ पत्थर, गिट्टी, बालू रखकर अवैध अतिक्रमण किया गया हैं, जिससे सड़क काफी सकरी हो गई हैं और आने जाने वाले राहगीरो को अतिक्रमण के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। दुर्घटना का यह भी हो सकती हैं।
फिलहाल अमिलिया पुलिस ने युवक की मौत का कारण अज्ञात बताकर जाँच में जुटी हैं।
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया हैं।


