शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पति-पत्नी और सास पर कुल्हाड़ी से हमला

DR. SUMIT SENDRAM

मैहर। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां पड़ोसी युवक ने कुल्हाड़ी से तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।
घटना में एक बुजुर्ग महिला सहित पति-पत्नी घायल हुए हैं।
घटना में सास और बहू गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि युवक के गले पर भी गंभीर चोट आई है।
पीड़ित युवक नौकरी के लिए बाहर रहता है। 6 अगस्त को जब वह घर से बाहर गया था, तब उसकी पत्नी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक जयपाल नट घर में घुसा और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब वह इसमें असफल रहा तो वहां से भाग निकला।
कुछ दिन बाद पति के घर लौटने पर पत्नी ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति ने आरोपी से पूछताछ कर उसे समझाने का प्रयास किया। इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपी ने बीती शाम पति-पत्नी और सास पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सास और बहू की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जबकि पति के गले पर भी गंभीर चोट आई है। सभी को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Next Post

सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में की किशोरी की हत्या, लोडिंग वाहन से कुचला

मुरैना। जिले के कैलारस थाना अंतर्गत कुर्रोली गांव में दो दिन पहले सड़क हादसे में मारी गई 17 वर्षीया रासना जाटव की गाड़ी से कुचलकर हत्या की गई थी। हत्या गांव के ही एक सनकी युवक ने की, जो रासना से एकतरफा प्रेम करता था। गौरतलब है कि 19 अगस्त […]