2 दिनो बाद फिर भिड़े हिंदूवादी संगठन एवं अनुसूचित जाति जनजाति ओबीसी संगठन के लोग, घंटाघर में दोनों पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट हंगामा, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

जबलपुर। 2 दिन पहले मानस भवन में अनुसूचित जाति जनजाति ओबीसी संगठन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुए विवाद के मामले ने आज फिर तूल पकड़ लिया।
कार्यक्रम के दौरान हिंदू धर्म के देवी देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी वाली किताबें बेचे जाने को लेकर हुई मारपीट के बाद मंगलवार को बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने साधु संतों के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन किया और हिंदूवादी संगठनों के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की।
ज्ञापन देने के बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को यह खबर लगी की इसी मुद्दे को लेकर अनुसूचित जाति जनजाति ओबीसी संगठन के द्वारा थोड़ी ही दूर घंटाघर में उनके खिलाफ ज्ञापन दिया जा रहा है, यह खबर पाकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता घंटाघर पहुंच गए और दोनों संगठनों के बीच जमकर हंगामा हुआ। यहां तक की नौबत हाथा-पाई और मारपीट तक आ गई, जिसे लेकर काफी देर तक मौके पर विवाद के हालात बने रहे।
हालात बिगड़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और पुलिस ने दोनों ही संगठन के लोगों को खदेड़ दिया।
इसके बाद अनुसूचित जाति जनजाति और ओबीसी संगठन के लोग ओमती थाने में इकट्ठा हो गए और हिंदूवादी संगठनों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे।
इस दौरान ओमती थाने में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता जहां 2 दिन पहले मारपीट करने वाले अनुसूचित जाति जनजाति और ओबीसी संगठन के लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। वहीं, दूसरे संगठन के लोगों का कहना है कि हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। जबकि, वह शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन कर रहे थे।
इधर, पुलिस का कहना है कि दोनों ही संगठनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है।

 

Next Post

राम मंदिर के शिखर पर पीएम मोदी ने किया ध्वजारोहण, पीएम नरेंद्र मोदी एवं मोहन भागवत ने की प्रभु श्रीराम का पूजन अर्चन

अयोध्या(उप्र)। अयोध्या का राम मंदिर आज संपूर्ण हो गया। प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। मंगलवार सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट […]