वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंस से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने “वय वंदना योजना” का किया शुभारम्भ, 70+ वरिष्ठ नागरिकों को वय वंदना कार्ड जारी होना प्रारम्भ

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के (ABPM-JAY) के तहत सोमवार को जबलपुर से वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वय वंदना योजना का शुभारम्भ किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल सहित अन्य राजनेता मौजूद रहे।
बता दे कि मध्यप्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के अंतर्गत एक नई पहल की शुरुआत की है, जो विशेष रूप से 70 वर्ष और उससे अधिक आयु की नागरिकों के लिए समर्पित है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के वरिष्ठ नागरिकों (70+) को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, जिससे उन्हें स्वस्थ और सम्मान पूर्ण जीवन जीने में मदद मिल सके तथा बुजुर्ग नागरिक आर्थिक चिताओं से मुक्त होकर योजना के तहत प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए तक के निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा कवच से लाभान्वित हो सके।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना(AB PM-JAY) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आय की परवाह किए बिना स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने की मंजूरी दी है एवं 29 अक्टूबर 2024 को योजना का आधिकारिक शुभारंभ हुआ।
इस योजना में 70+ वरिष्ठ नागरिकों को (AB PM-JAY) के तहत वय वंदना कार्ड आज से जारी होना प्रारम्भ हुआ।
जानकारी के मुताबिक जो वरिष्ठ नागरिक 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के हैं और जिनके परिवार पहले से ही (AB PM-JAY) के तहत कवर है, उन्हें अपने लिए अतिरिक्त पांच लाख रुपये तक की वार्षिक टॉप अप कवरेज मिलेगी, जिसे वे अपने परिवार के अन्य सदस्यों (जो 70 वर्ष से कम आयु के हैं) के साथ साझा नहीं करेंगे।
70 वर्ष और उससे अधिक आयु के अन्य सभी वरिष्ठ नागरिकों को पारिवारिक आधार पर पांच लाख रूपये तक की वार्षिक कवरेज मिलेगी।
जो वरिष्ठ नागरिक 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के है और केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) पूर्व सैनिक अंशदाई स्वास्थ्य योजना (ईसीएच) आयुष्मान सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) जैसी अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं वह अपनी मौजूदा योजना या (AB PM-JAY) में से किसी एक को चुन सकते हैं।
70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वे वरिष्ठ नागरिको की स्वास्थ्य बीमा योजनाएं या कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के अंतर्गत आते हैं, वह भी (AB PM-JAY) के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे।

 

Next Post

उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम अंतर्गत छात्र छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, शासकीय सी वी कॉलेज में उमंग हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम हुए आयोजित

डिंडोरी। जिला कलेक्टर के निर्देशन पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे के मार्गदर्शन में शासकीय पीएम श्री चंद्रविजय महाविद्यालय डिंडोरी में उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग […]