डिंडोरी। जिले के मेंहदवानी थाने क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आयी है। वही, मामला दर्ज होने के महज 24 घंटो के भीतर ही मेंहदवानी पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।
जानकारी के मुताबिक मेंहदवानी थाने में मंगलवार को पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गई कि रात के समय गांव के दो लड़को द्वारा घर का दरवाजा तोडकर अंदर घुसकर जान से मारने धमकी देते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर मेंहदवानी थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 70(1), 331(4) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले की सूचना मेंहदवानी थाना प्रभारी श्याम सुन्दर उसराठे ने अपने उच्चधिकारियो को दी।
अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (शहपुरा) मुकेश अब्रिंदा के मार्गदर्शन में मेंहदवानी पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी करिया उर्फ लहरमेन निवासी बुल्दा एवं एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया।
मेंहदवानी थाना प्रभारी श्याम सुंदर उसराठे के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में उप निरीक्षक राजेंद्र हरदहा, प्रधान आरक्षक अर्जुन रजक, कमलेश मरावी एवं आरक्षक दिनेश कुमार लोधी की सराहनीय भूमिका रही।


