डिंडोरी। 01 जुलाई 2024 से पूरे देश में लागू होने वाले नये कानून भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (बजाग) पुरुषोत्तम मरावी के मार्गदर्शन में समनापुर थाना परिसर में जन संवाद एवं जागरूकता के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समनापुर थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधिगण, जनपद सीईओ, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय समनापुर के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र छात्राए, ग्राम रक्षा समिति सदस्य, ग्राम कोटवार, वन विभाग, पंचायत विभाग, डाक विभाग, सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग, जनपद पंचायत प्रतिनिधिगण, विभिन्न ग्राम पंचायतो के सरपंच/सचिव एवं समनापुर थाने के पुलिसकर्मी सहित लगभग 250 लोग शामिल हुए।
इस दौरान समनापुर थाना प्रभारी कामेश धूमकेती द्वारा नये कानूनो के बारे में विस्तृत रूप से सभी को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं जन प्रतिनिधियों के द्वारा समनापुर थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

