हृदय रोग के बढ़ते खतरे को देखते हुए सीएचडी जागरूकता सप्ताह का किया गया आयोजित

इंदौर। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के बाल चिकित्सा विभाग एवं इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक (आईएपी) इंदौर सीएचडी जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत बाल हृदय चिकित्सा स्वास्थ्य उम्र के लोगों में हृदय रोग के बढ़ते खतरे को देखते हुए इंडेक्स अस्पताल द्वारा इस सप्ताह में जाँच शिविर के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सीएचडी जागरूकता सप्ताह में पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी इंटर कॉलेज पीजी क्विज का आयोजन किया गया।
क्विज़ कॉम्पिटिशन का उद्देश्य बाल चिकित्सा कार्डियोलॉजी के विभिन्न पहलुओं के बारे में भावी डॉक्टर्स के बीच विभिन्न जानकारियों को साझा करना था। इसमें बाल हृदय रोग से संबंधित विभिन्न बीमारी के बारे में सवाल पूछे गए। इसमें इंडेक्स, अमलतास, श्री अरबिंदो, एमजीएम मेडिकल कॉलेजों की टीम के साथ चोइथराम हॉस्पिटल की पीजी छात्रों की टीमों ने हिस्सा लिया।
इस क्विज़ में बाल हृदय रोग के साथ विभिन्न रोगों के लक्षण और इलाज के साथ जन्मजात हृदय रोगों के बेहतर इलाज से जुड़े सवाल पूछे गए। इस अवसर पर इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जीएस पटेल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. स्वाति प्रशांत, बाल हृदय विशेषज्ञ डॉ. सिमरन जैन, आईएपी इंदौर के सचिव डॉ. सौरभ पिपरसानिया और डॉ. स्तुति गगरानी द्वारा प्रथम विजेता अमलतास मेडिकल कॉलेज को पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई।

 

Next Post

चमेली देवी स्कूल में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, समाजजनो ने शव रखकर किया प्रदर्शन

इंदौर। प्राइवेट स्कूल की महिला कर्मचारी की मौत के बाद बात बिगड़ गई। समाजजनो ने स्कूल के बाहर शव रखकर स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस के मुताबिक बिजलपुर निवासी 65 वर्षीय सुगनबाई गोयल चमेली देवी […]