तहसीलदार ने फिलिंग स्टेशन का किया औचक निरीक्षण

सिंगरौली। कलेक्टर के निर्देशन पर सरई तहसीलदार ने आज कई पेट्रोल पंप पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया।
तहसीलदार सरई चन्द्रशेखर मिश्रा ने सरई तहसील क्षेत्र के पेट्रोल-डीजल फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया, जिसमें मां काली फिलिंग स्टेशन घोघरा, सीता फिलिंग स्टेशन घोघरा, मां धनौजा फिलिंग स्टेशन गोड़बहरा, ज्वालामुखी फिलिंग स्टेशन पुरैल शामिल हैं।
मौके पर मूलभूत सुविधाएं पानी, हवा, अग्निशामक यंत्र, कंपनी अधिकारियों के नाम लिखित बोर्ड सही पाए गए।
गोड़बहरा में संचालित पेट्रोल पंप में बुनियादी सुविधाओं की कमी पाई गई। जिसमें हवा भरने की मशीन, पानी पीने की समुचित व्यवस्था सही नही मिली। 8 यूनिट नोजल में से केवल दो यूनिट एक्टिव स्थिति में पाई गई।
डीलर राम सिंह के द्वारा बताया गया कि कंपनी को सूचना दे दी गई है। मां काली फिलिंग स्टेशन घोघरा में सीएनजी की अतिरिक्त यूनिट उपलब्ध पाई गई। जहां एक्टिव स्थिति में है।
पंचमुखी किसान सेवा केंद्र फिलिंग स्टेशन निरीक्षण के समय बंद अवस्था में पाया गया।
जानकारी लेने से ज्ञात हुआ कि विगत तीन माह से बंद है बंद होने का कारण राशि का भुगतान एवं अन्य यूनिट् चालू करने की बात संज्ञान में लाई गई।
निरीक्षण कार्यवाही में राजस्व विभाग के विनोद शाह, प्रताप बारे, विजय पनिका मौजूद रहे।

 

Next Post

आचार संहिता हटते ही नया हेलीकाप्टर और स्टेट जेट प्लेन खरीदेगी मध्यप्रदेश सरकार

भोपाल। नए स्टेट जेट प्लेन खरीदने की प्रक्रिया विमानन विभाग ने नए सिरे से प्रारम्भ कर दी है। लगभग ढाई सौ करोड़ रुपये में नया जेट प्लेन खरीदा जाएगा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद प्रक्रिया तेज की जाएगी। स्टेट जेट प्लेन के लिए कुछ विमान निर्माता कंपनियों […]