आचार संहिता हटते ही नया हेलीकाप्टर और स्टेट जेट प्लेन खरीदेगी मध्यप्रदेश सरकार

भोपाल। नए स्टेट जेट प्लेन खरीदने की प्रक्रिया विमानन विभाग ने नए सिरे से प्रारम्भ कर दी है।
लगभग ढाई सौ करोड़ रुपये में नया जेट प्लेन खरीदा जाएगा।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद प्रक्रिया तेज की जाएगी।
स्टेट जेट प्लेन के लिए कुछ विमान निर्माता कंपनियों ने अपनी दरें प्रस्तुत कर दी हैं।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति की मंजूरी के बाद यह प्रकरण कैबिनेट भेजा जाएगा।
प्लेन के साथ ही नया हेलीकाप्टर भी खरीदा जाएगा।
विमानन विभाग ने इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ़ इंट्रेस्ट जारी किया था, जिसमें अनेक विमान निर्माण कंपनियों ने अपने यहां निर्मित हेलीकाप्टर की तकनीकी खूबियां बताई हैं। अब इस आधार पर टेंडर बनाया जा रहा है, जिसमें अपेक्षित शर्तें होंगी तथा इस टेंडर में जो दरें आएंगी उसके अनुसार नए राजकीय हेलीकाप्टर का क्रय किया जाएगा।
बता दे कि कमल नाथ सरकार में खरीदा गया ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त पड़ा राजकीय प्लेन किंग एयर बी-250 टर्बोप्राप का वेल्युएशन कराने के लिए भी चार जून के बाद टेंडर जारी किए जाएंगे। यह प्लेन छह मई 2021 को ग्वालियर में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था तथा तब से वहीं पड़ा हुआ है।
वेल्युएशन में जो दरें आएंगी वही इसकी आफसेट प्राईज होगी और इसके बाद इसे बेचने के टेंडर जारी किए जाएंगे एवं उसमें आफसेट प्राईज से कम कीमत में यह प्लेन नहीं बेचा जाएगा।

 

Next Post

40 जिलों में मानव रहित एआई चेक पोस्ट लगाएगी मप्र सरकार, खदानों का ड्रोन से किया जायेगा सर्वे

भोपाल। रेत सहित खनिज के अवैध परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए मप्र सरकार 40 जिलों में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित चेक पोस्ट लगाएगी। यह चेक पोस्ट पूरी तरह से मानव रहित होंगे। इन सभी जिलों में 10 माह में एआई चेक पोस्ट व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। अवैध […]