डिंडोरी। अपनी जायज 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल सातवे दिन भी जारी रहा।
वही, संविधा स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल के चलते जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलो में स्वास्थ सेवा बेपटरी होती जा रही है।
बता दे कि प्रदेश भर में 20 वर्षो से अधिक समय से कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत लगभग 32 हजार कर्मचारी प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू रूप से देते आ रहे हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिनांक 04 अप्रैल 2023 को भोपाल में महापंचायत बुलाकर संविदा कर्मचारियों के हित में अनेक घोषणाएँ की गई थी। जिसके परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 23 जुलाई 2023 को संविदा कर्मचारियों के लिए एक नीति की सौगात दी गई, परन्तु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के द्वारा इस नीति को आमलीजामा नहीं पहनाया गया और संविदा कर्मचारियों को दी गई सुविधाओं में कटौती की गई। जिसके बाद मजबूरन संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को अनिश्चित कालीन हड़ताल को जाना पड़ा।
एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ डिंडोरी इकाई के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश उरैती ने मीडिया को बताया कि जब तक हमारी जायज 8 सूत्रीय मांगो को पूरा नहीं किया जायेगा तब तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा।
एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश उरैती के नेतृत्व में किए जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान संघ के जिला उपाध्यक्ष जफर खान जिला संयोजक राजेश मरावी सहित संतोष बर्मन, नेहा सिहारे, आनंद मोहरे, कमल ठाकुर, गिरीश डहरिया, रूपा नामदेव, अंजना धुर्वे, अंकिता मरावी, अजेता जायसवाल, निधि पूजा जाघेला, डॉ. प्रभात अवधिया, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. मुकेश परते, सुशील गवले, सुधीर नामदेव, अमित नामदेव, विवेक नामदेव, पूनम सिंह, कविता सोनवानी एवं जिलेभर के अन्य संविदा स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।

