उज्जैन महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा ओंकारेश्वर लोक, ओंकारेश्वर में नर्मदा परिक्रमा स्थल का किया जायेगा सौंदर्यीकरण

खंडवा। मध्यप्रदेश के तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार सहित मां नर्मदा की पूजा-अर्चना, आरती करने के पश्चात संतों की उपस्थिति में धर्म सभा को संबोधित किया। अपने गुरु संत विवेक मिश्रा की अमृतस्य नर्मदा पद परिक्रमा के समापन के अवसर पर तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन महाकाल की तर्ज पर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर को भी भव्य स्वरूप दिया जाएगा। यहां ओंकारेश्वर लोक बनाया जाएगा। नर्मदा परिक्रमा स्थल को व्यवस्थित रूप से उसका सौन्दर्यीकरण किया जाएगा, मां नर्मदा की शुद्धता बनी रहे इस और प्रयास किए जाएंगे।
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मां नर्मदा के तटों पर पौधारोपण कर स्वच्छता बनाए रखें। रासायनिक दवा का काम से कम उपयोग करें, जिससे मां नर्मदा प्रदूषण होने के साथ ही जनजीवन पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि घोषणा के अनुरूप धार्मिक तीर्थ क्षेत्रो में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और यह कार्य हम सरकार के माध्यम से कर रहे हैं। एक अप्रैल से शराब दुकान का संचालन बंद होगा। ओंकारेश्वर में अब शराब नहीं बिकेगी।

 

Next Post

बरगी नहर में चार बच्चियां डूबीं, एक को बचाया, दो के शव मिले और तीसरी की तलाश

कटनी। जिले के उमरियापान थाना क्षेत्र अंतर्गत परसवारा गांव के पास से गुजरी बरगी नर्मदा दाईं तट नहर में रविवार की सुबह नहाने गई चार बच्चियां गहरे पानी में जाने से डूब गई। जिसमें से एक को ग्रामीण ने बचा लिया। दो के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं चौथी […]