खंडवा। शुक्रवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने ओंकारेश्वर में एनएचडीसी के प्रशासनिक भवन के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में उन्होंने सिंहस्थ 2028 के लिए स्वीकृत और प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
आयुक्त संकेत भोंडवे ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंहस्थ से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण, पर्यटन निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पुलिस विभाग, सेतु विकास निगम और विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख गौड़ा, एसडीएम पुनासा पंकज वर्मा, जनपद सीईओ डॉ. श्रीकृष्णा सुशिर और अति. पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


