मेंहदवानी (डिंडोरी)। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा केन्द्र डिंडौरी के मार्गदर्शन जिले भर के सभी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 2-3 कक्षा 4-5 एवं कक्षा 6-8 तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान विषय आधारित समान्य ज्ञान ओलम्पियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, प्रतिस्पर्धा की भावना, अभिव्यक्ति का विकास, विषयों के प्रति रुचि बढ़ाने एवं स्वयं को श्रेष्ठ साबित करने का हैं।
प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए जिले के मेंहदवानी विकासखंड के अंतर्गत चौबीसा, कनेरी, कठौतिया, मेंहदवानी, राई एवं सारसडोली के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा का आयोजन किया गया।
बीआरसी आनंद दुबे ने बताया कि मेंहदवानी विकासखंड के 6 जनशिक्षा केन्द्रो में कुल दर्ज संख्या 2990 में 2786 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। मेंहदवानी विकासखंड का प्रतिभागियों का कुल उपस्थिति प्रतिशत 93.17 रहा।
वही, जनशिक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौबीसा में भी परीक्षा का आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि सभी वर्ग के साथ कक्षा 2 एवं 3 के विद्यार्थियों ने भी ओएमआर शीट पर प्रविष्टिया पूर्ण की एवं उत्तर दिए, जिसका अभ्यास विगत दो माह से प्रत्येक विद्यालय में कराया जा रहा था।
वर्ड पावर चैंपियनशिप ओलंपियाड की परीक्षा जिला परियोजना समन्वयक डॉ. राघवेंद्र मिश्रा के निर्देशन में एवं सहा. परियोजना समन्वयक अमित गौलिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी एचएस मसराम, बीआरसी आनंद दुबे के मार्गदर्शन में केंद्राध्यक्ष प्राचार्य एवं जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी ज्योत्स्ना मरावी के नेतृत्व में परीक्षा का सफल आयोजन किया गया।
केंद्र प्रभारी के द्वारा कक्षानुसार पर्यवेक्षकों को व्यवस्थित परीक्षा के लिए निर्देशित किया गया।
शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय चौबीसा में आयोजित परीक्षा में प्रतिभागियों की उपस्थिति 94.67 प्रतिशत रही।
94.67 प्रतिशत प्रतिभागियों की उपस्थिति पर सभी शिक्षको के प्रयास की प्रसंशा की गई।
परीक्षा समापन के बाद सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई गई।
प्रतिभागियों की उपस्थिति में प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष ज्योत्स्ना मरावी, सहा. केंद्राध्यक्ष रवि शंकर मरावी, जनशिक्षक महेन्द्र सिंह मसराम, धीरा परस्ते सहित संकुल के समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

