तीन घंटे पुल मे थमे रहे वाहनों के पहिए,जाम मे फंसे रहे दूल्हा-दूल्हन सहित बाराती वाहन

सीधी। बहरी-हनुमना मार्ग के सोन नदी जोगदह पुल में शुक्रवार को जाम लगने से करीब तीन घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही।
आलम यह रहा कि कई बाराती वाहन भी पुल में फंसे रहे।
जाम की सूचना अमिलिया पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को क्रमबद्ध तरीके से एक-एक कर निकलवाया तब कहीं जाकर जाम से राहत मिली।
गौरतलब है कि क्षतिग्रस्त इस पुल में आवागमन के लिए केवल पैदल व बाइक को ही आवागमन अनुमति है। वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करने के लिए राजस्व पुलिस द्वारा पुल के दोनो ओर बैरिकेट्स के साथ ही मिट्टी का ढेर भी कई बार लगवाया जा चुका है, लेकिन वाहन संचालकों द्वारा बैरीकेट्स तोड़ दिये गए हैं, साथ ही मिट्टी के ढेर को समतल कर दिया गया है। लिहाजा प्रतिबंध के बावजूद लाइट व्हीकल वाहनों का आवागमन बदस्तूर जारी है।
शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे अमिलिया एवं बहरी की ओर से बेतरतीब तरीके से वाहनों का प्रवेश होने से पुल पर जाम लग गया। जिसके कारण वाहनों के पहिये थम गये। पुल के ऊपर ही वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जाम लगने की सूचना अमिलिया पुलिस को लगी तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पुल के प्रवेश मार्ग पर वाहनों को कतारबद्ध कराने के बाद एक-एक को रवाना किया, जिसके बाद दोपहर करीब 1 बजे जाम खुल पाया।
बहरी अमिलिया क्षतिग्रस्त पुल का आवागमन आज प्रशासन के दरा अभागवन प्रतिबंध कर दिया गया दोनों और मिट्टी का टीला बना दिया गया अब सिर्फ मोटरसाइकिल निकल सकती है। फोर व्हीलर वाहन पूर्णता प्रतिबंधित हो गया, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कितने दिनों के लिए प्रतिबंधित रहता है।

 

Next Post

पति से नाराज होकर मायके रह रही पत्नी पर पति ने किया चाकू से हमला

सीधी। पति से विवाद होने पर पत्नी नाराज होकर अपने मायके रह रही थी, बुलाने पर भी वह ससुराल नहीं जा रही थी, जिससे गुस्से में आकर पति उसके मायके पहुंचकर घर के अंदर घुसकर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पीडिता की बहन दौड़ी तो उनके साथ […]