चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर शारदा मां गौ शाला करौंदी में सवामनी व पौधारोपण का हुआ कार्यक्रम

डिण्डौरी। जिले के अंतर्गत संचालित समस्त गौशालाओं में कलेक्टर विकास मिश्रा के नेतृत्व में सवामनी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
इसी सिलसिले में ग्राम करौंदी स्थित शारदा मां गौ सेवा समिति ने सवामनी कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम की शुरूआत गौ-पूजन तिलक वंदन करके किया गया। साथ ही गौ माता को अन्न से बनी सामग्री को पत्तल में परोसकर खिलाई गई।
कार्यक्रम में पौधारोपण का भी आयोजन किया गया।
इस दौरान शारदा माँ गौ सेवा समिति के अध्यक्ष जनपद सदस्य टेकेश्वर साहू, रेवा दुबे, अधि. निर्मल कुमार साहू सहित रामनारायण साहू, कमलेश साहू, नंदकिशोर साहू, विजय साहू, अनुराधा पटेल, शिवम साहू, कमलेश साहू, नंदकिशोर साहू, विजय साहू शिवम साहू, रतनेश साहू, शुभम साहू, मुकेश साहू, निखिल साहू, साकेत साहू, रवि शंकर बरमैया, पुष्पराज साहू, हरिलाल, चैतन्य साहू, मनीष साहू, शिव कुमार साहू, राम प्रसाद साहू उपस्थित रहे।
इस दौरान अधि. निर्मल कुमार साहू ने मां शारदा गौ सेवा समिति को सहयोग राशि प्रदान किया। समिति के अध्यक्ष के द्वारा निर्मल साहू को सम्मानित किया गया।

 

Next Post

भाजपा तीसरे कार्य काल में देश महत्‍वपूर्ण फैसले लेगी - नरेंद्र मोदी

बालाघाट। नक्सल प्रभावित संसदीय क्षेत्र बालाघाट पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम जनता को भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं दींं। प्रधानमंत्री नरेंद्र बोले कि जी 20 के दौरान में दुनिया के असंभव फैसले भारत में लिए गए। कांग्रेस पुरानी सोच पर चलती रही। छोटा […]