छिंदवाड़ा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 116 वाहनों में की चालानी कार्रवाई, 169 ऑटो रिक्शा और उनके चालकों की भी सघन जांच

DR. SUMIT SENDRAM

छिंदवाड़ा। पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन पर छिंदवाड़ा पुलिस ने शहर में घूम रही काली फिल्म लगी कारों और मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत कुल 29 कारों से काली फिल्म हटाई गई और 2 बुलेट मोटरसाइकिलों से मॉडिफाइड साइलेंसर निकाले गए।
उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामेश्वर चौबे ने बताया कि शहर की सड़कों पर अक्सर काली फिल्म लगी और दूसरे राज्यों की नंबर प्लेट वाली गाड़ियां देखी जा रही थीं। इसी को देखते हुए, यातायात पुलिस और जिले के सभी थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया। 29 कारों से काली फिल्म हटाकर 14,500 का समंस शुल्क वसूला गया। 2 बुलेट मोटरसाइकिलों के मॉडिफाइड साइलेंसर हटाकर 2,000 का समंस शुल्क लिया गया।
बिना हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 85 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई, जिनसे 38,100 का जुर्माना वसूला गया। कुल मिलाकर, 116 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 54,600 रुपयों का समंस शुल्क वसूला गया।
इसके अतिरिक्त, विशेष अभियान के तहत 169 ऑटो रिक्शा (तीन पहिया वाहन) और उनके चालकों की भी सघन जांच की गई।
पुलिस के मुताबिक कारों के शीशों पर काली फिल्म लगवाने पर प्रतिबंध का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर लगाम लगाना है। काली फिल्म लगे होने से वाहन के अंदर बैठे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाती, जिसका फायदा अपराधी अक्सर किसी अपराध को अंजाम देने या भागने के लिए उठाते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, इसलिए कार्रवाई से बचने के लिए लोग स्वयं ही अपनी कारों के शीशों से काली फिल्म और बुलेट मोटरसाइकिलों से मॉडिफाइड साइलेंसर हटा लें।

 

Next Post

कारोबारी चिराग जैन की हत्या के आरोपी विवेक जैन पर डीसीपी ने किया दस हजार रुपये का इनाम घोषित

इंदौर। कारोबारी चिराग जैन की हत्या का आरोपी विवेक जैन दूसरे दिन भी हाथ नहीं आया। डीसीपी हंसराज सिंह ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए दो थानों की टीम भी गठित की है। एक टीम को भिंड व ग्वालियर […]