महिला डॉक्टर से 38 लाख की ठगी, डिलीवरी ब्वॉय बनकर किराये पर देता था अकाउंट, जयपुर से पकड़ा गया आरोपी

ग्वालियर। महिला चिकित्सक डॉ. सुजाता वापट को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का भय दिखाकर 38 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े एक और आरोपी को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया है।
आरोपी फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय था और ठगी करने वालों को किराये पर बैंक खाते उपलब्ध कराता था।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि अब तक वह करीब 500 लोगों के बैंक खाते खुलवा चुका है।
9 अप्रैल को डॉ. सुजाता को अनजान नंबर से कॉल आया। पहले वॉयस कॉल और फिर टेलीग्राम के जरिए वीडियो कॉल कर उन्हें पुलिस की वर्दी पहनकर यह कहकर धमकाया गया कि उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग तस्करी के केस में ट्रैक हुआ है।
खुद को ‘जयपुर क्राइम ब्रांच’ बताकर उन्हें डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी दी गई और इसी दबाव में उनसे 38 लाख रुपये ठग लिए गए।
डॉ. सुजाता के द्वारा मामले की शिकायत साइबर क्राइम विंग में दर्ज की गई थी।
आरोपी ओमप्रकाश नायक, जो फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय था, ने पैसे की जरूरत वाले लोगों को कमीशन का लालच देकर कई फर्जी या किराये के बैंक खाते खुलवाए। ठगों द्वारा हड़पी गई रकम इन्हीं खातों में भेजी जाती थी।
पुलिस ने बताया कि ठगों के नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
जांच के दौरान ओमप्रकाश का नाम सामने आया था।
आरोपी जयपुर में छिपकर रह रहा था। उसे पकड़ने के लिए साइबर विंग की टीम ने भी डिलीवरी बॉय के रूप में खुद को पेश किया, ताकि इलाके में शक न हो। उसका फोटो पहले से पुलिस के पास था। जैसे ही वह दिखाई दिया, टीम ने उसे दबोच लिया।

 

 

 

Next Post

सांदीपनि विद्यालय शहपुरा में करियर गाइडेंस शिविर का आयोजन, छात्राओं को बैंकिंग, अकाउंटिंग, सीए परीक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों की मिली जानकारी

डिंडौरी। सीएम राइज स्कूल (सांदीपनि विद्यालय) शहपुरा में करियर गाइडेंस शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य हायर सेकंडरी में अध्ययनरत छात्राओं को भविष्य की विविध संभावनाओं से परिचित कराना था। कार्यक्रम में छात्राओं की उपस्थिति उत्साह और जिज्ञासा से भरी दिखाई दी, मानो हर मन यह जानने को तैयार […]