सिंगरौली। देवसर एवं चितरंगी क्षेत्र में कई स्थानों पर कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ो व्यक्तियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
पिछले विधानसभा चुनाव में सिहावल क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी रहे ग्राम कुर्सा के बीडी साहू कांग्रेस में शामिल हुए।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करैला चितरंगी के ग्राम गाँगी (खरखटा) में मंडलम कार्यकर्ता बैठक में अरविंद चौधरी, रामपाल गुर्जर, राकेश सेन, सुरेश नाई, गोविंद यादव कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इसी प्रकार ग्राम पिपरा में मंडलम कार्यकर्ता सम्मेलन में श्यामसुंदर वैश्य, अखिलेश वैश्य, सुरेंद्र वैश्य, प्रवीण कुमार वैश्य, राजेश वैश्य, प्रणव कुमार वैश्य, सोनू, नितेश तिवारी, आशीष कुमार तिवारी, सुभम तिवारी, उपेंद्र तिवारी, अनुज पनिका, अयोध्या प्रसाद सहित सैकड़ो लोगो ने कांग्रेस पार्टी की रीति नीति एवं कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण सिंगरौली के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी, पूर्व विधायक सरस्वती सिंह, जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम सहित ब्लॉक, मंडलम एवं सेक्टर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


