राजधानी का न्यू मार्केट बनेगा नो-हॉकर्स जोन, दुकानों पर कराया जाएगा गुलाबी रंग, निखरेगी पहचान

भोपाल। आने वाले समय में न्यू मार्केट का स्वरूप बदलेगा।
यहां, पर नो-हॉकर्स कार्नर बनाया जाएगा। सभी 1300 दुकानों पर गुलाबी रंग किया जाएगा। पिंक पार्किंग फिर से शुरू की जाएगी।
इतना ही नहीं, 50 वर्ष पुराने आवांटियों पर नए अधिनियम लागू नहीं किए जाएंगे।
यह निर्णय न्यू मार्केट क्वालिटी रेस्टोरेंट में न्यू मार्केट व्यापार सरंक्षण समिति, नगर निगम, जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में लिया गया।
न्यू मार्केट के व्यापारी सतीश गंगराड़े, अजय देवनानी सहित अन्य व्यापारियों ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नगर निगम अपर आयुक्त टीना यादव से कहा कि न्यू मार्केट में अस्थाई विभिन्न वस्तुओं की दुकानों से अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। दोपहिया वाहन प्रवेश कर रहे हैं। इससे पैदल आवाजाही करने वाले ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गणेशोत्सव शुरू होने वाला है। फिर नवरात्र, दशहरा, दीपावली पर्व आएंगे। ऐसे में हर दिन ग्राहकों की संख्या 50 से 60 हजार तक पहुंच जाएगी।
इस पर कलेक्टर कौशलेंद्र ने कहा कि व्यापारी स्वप्रेरणा से अपनी दुकानों पर गुलाबी रंग पुतवाएं। इससे न्यू मार्केट का सौंदर्य बढ़ेगा। इस पर व्यापारियों ने ने सहमति जताई।
वही, नो-हॉकर्स जोन करने के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
नगर निगम की अपर आयुक्त टीना यादव ने पिंक पार्किंग फिर से शुरू कराने, चारों तरफ पार्किंग व्यवस्था फिर से करने और त्योहारों के समय अलग से पार्किंग स्थलों की व्यवस्था कराने के लिए कार्रवाई करने की बात कही। इसके लिए व्यापरियों की सहयोग भी मांगा।
इस दौरान विधायक भगवानदास सबनानी ने नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों को त्योहर शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं करने का सुझाव दिया।
बैठक में न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष संजय वलेचा, सचिव अजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

 

Next Post

पुलिस ने मेडिकल स्टोर में दबिश देकर नशीली कफ सिरफ और कैप्सूल किया बरामद

सीधी। अवैध नशे की दवा और कफ सिरप बेच रहे मेडिकल संचालक पर रामपुर नैकिन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 85 हजार रुपए कीमत के 18000 नग कैप्सूल और 196 नग नशीली कफ सिरप को शनिवार को जब्त किया है। थाना प्रभारी रामपुर नैकिन (निरी) सुधांशु तिवारी […]