राजस्थान की गर्म हवा ने मध्यप्रदेश में बढ़ाई तपिश, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन सहित 11 जिलों में लू का अलर्ट, नर्मदापुरम में स्कूलों की छुट्टी

भोपाल। मध्यप्रदेश में राजस्थान से आ रही गर्म हवा से तपिश बढ़ गई है। भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम एवं सागर संभाग के शहरों में हीट वेव यानी लू जैसे हाल हैं। शुक्रवार को भी 11 जिलों में लू का का दौर चला। वही, नर्मदापुरम में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
शुक्रवार को प्रदेश के निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में लू ने अपना प्रकोप दिखया।
इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में पारा सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहा।
नर्मदापुरम में तापमान सबसे ज्यादा 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छतरपुर जिले के खजुराहो में 43.4 डिग्री और नौगांव में 43 डिग्री टेम्परेचर दर्ज किया गया। सीधी में 42.6 डिग्री, दतिया, दमोह, सागर-टीकमगढ़ में 42.2 डिग्री, रायसेन-रतलाम में 42 डिग्री, सतना में 41.8 डिग्री, मंडला में 41.6 डिग्री, गुना-रीवा में 41.5 डिग्री, नरसिंहपुर-खरगोन में 41.4 डिग्री, श्योपुर में 41.2 डिग्री, शाजापुर, खंडवा-दतिया में 41.1 डिग्री, उमरिया में 41 डिग्री तापमान रहा।
प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर में 41.6 डिग्री, भोपाल में 41 डिग्री, ग्वालियर में 40.8 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री और उज्जैन में 40 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंच गया।

 

Next Post

पैरासिटामोल सिरप पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाई रोक, जांच में फेल हुए सैंपल

जबलपुर। दवा की गुणवत्ता एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। जबलपुर में पैरासिटामोल सिरप के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए इसके एक बैच पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। बता दे कि सरकारी अस्पतालों […]