कटनी। शहर के शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ. जय चड्डा को “कटनी के गौरव” अवार्ड से सम्मानित किया गया।
बता दे कि यह अवार्ड जबलपुर की नवयुग कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग (नवयुग शिक्षा समिति) के द्वारा प्रदान किया गया है।
कटनी में आयोजित कार्यक्रम में नवयुग महाविद्यालय जबलपुर के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने डॉ. जय चड्डा को इस सम्मान से सम्मानित किया।
नवयुग महाविद्यालय जबलपुर के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने अपने उद्बोधन में डॉ. जय चड्डा की संघर्ष की कहानी से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
वही, नवयुग महाविद्यालय जबलपुर के प्राचार्य के सम्मानीय पद पर आसीन डॉ. संजय तिवारी के द्वारा वाणिज्य के क्षेत्र मे लगभग 40 किताबें लिखी गई है, साथ ही सैकड़ो शोध पत्र एवं शोध कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत किया है।
डॉ. संजय तिवारी ने युवा प्राध्यापकों को शोध और नवाचार के क्षेत्र मे आगे आने का आग्रह किया।
इस दौरान हितकारिणी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीलेश पाण्डेय भी मौजूद रहे।
वही, डॉ जय चड्डा ने सम्मान पाकर भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र मे इसी तरह नवाचार करने को कहा।
कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. राजीव खत्री ने किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरएस परिहार द्वारा किया किया।
इस दौरान संस्था के समस्त प्राध्यापक और छात्र छात्राएँ मौजूद रहे।

