शराब पीते वक्त पत्नी के बारे में अश्लील बात करने पर हत्या, पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

DR. SUMIT SENDRAM

टीकमगढ़। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नारगुड़ा गांव के समीप हुई हत्या का खुलासा हो गया है। मामले में मृतक द्वारा आरोपी की पत्नी के संबंध में अश्लील बातें करने पर नाराज होकर आरोपी ने पत्थरों से उसकी हत्या कर दी थी।
अति. पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या ने पुलिस कंट्रोल रूम में पूरे मामले का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी।
देहात पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक 9 जुलाई 2025 को थाना देहात को सूचना प्राप्त हुई कि हरिजन बस्ती रेलवे पुल, नारगुड़ा के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर देहात पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने पाया कि एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है।
मृतक की पहचान पुष्पेंद्र लोधी पिता अजुद्दी लोधी (38), निवासी माडूमर के रूप में हुई।
पुलिस ने मामले में धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया।
एसडीओपी राहुल कटरे के नेतृत्व में देहात थाना प्रभारी चंद्रजीत सिंह यादव ने परिवार वालों के बयान एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी राजू उर्फ राजेंद्र राजपूत पिता अर्जुन राजपूत (39), निवासी ग्राम माडूमर, हाल निवासी नारगुड़ा, टीकमगढ़ को गिरफ्तार किया।
आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान मृतक द्वारा उसकी पत्नी के संबंध में अश्लील बातें की गई। इसी बात पर वाद-विवाद हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने मृतक को धक्का देकर नीचे पटक दिया और पास में पड़े पत्थर से उसके सिर व मुंह पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

Next Post

जोरदार बारिश से नदी-नाले उफान पर, जान जोखिम में डालकर पार कर रहे लोग, बाइक पर सवार दो युवक बहे, तैरकर युवकों ने बचाई अपनी जान

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। रविवार को सुबह से ही कोलारस क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनारा में भी भारी बारिश के चलते एक नाले में पानी का स्तर तेजी […]