कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ‘आशा’ ने 5 शावकों को दिया जन्म, पर प्रबंधन ने वीडियो जारी कर दी जानकारी

DR. SUMIT SENDRAM

श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क से वाइल्ड लाइफ लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां मादा चीता ‘आशा’ मां बनी हैं।
खास बात ये है कि, मादा चीता ने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है।
कूनों प्रबंधन ने इसकी पुष्टि कर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें मादा चीता अपने शावकों को दुलारती नजर आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि, कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा ने इन 5 शावकों को जन्म दिया है।
नए मेहमानों के आने बाद अब भारत में चीतों की कुल संख्या 32 हो गई है। इनमें से 24 चीतों का जन्म भारत में हुआ है।
वहीं, चीता प्रोजेक्ट में कुल चीते 35 (कूनो में 32 और ग़ांधी सागर के 3) हो गए हैं।

 

Next Post

सीएम ने दिया हॉक फोर्स के 60 जवानों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बालाघाट को 100 करोड़ से अधिक की दी सौगाते

बालाघाट। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बालाघाट पहुंचे।उन्होंने सबसे पहले शहीद स्मारक पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने जिले में अब तक हुई नक्सली गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में आयोजित ‘साहसिक अभियान’ कार्यक्रम में हॉक फोर्स के 60 […]