14 अगस्त से प्रदेश में दौड़ेगा नया डाॅयल-100 वाहन, मौके पर 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। पांच वर्ष के लंबे इंतजार के बाद मध्यप्रदेश में नए डायल-100 वाहन 14 अगस्त से अपने-अपने थाना क्षेत्रो की सड़कों पर सरपट दौड़ेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नए डायल-100 वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
बता दे कि गाड़ियां आने के बाद उनका ट्रायल भी पूरा हो गया है। पहले चरण में 1200 गाड़ियां चलेंगी। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में बोलेरो और शहरी क्षेत्र में स्कार्पियो एन चलाई जाएंगी। नई गाड़ियां होने से शहरी क्षेत्र में पुलिस पांच से 10 मिनट में घटना स्थल पर पहुंच सकेगी।
हालांकि, टेंडर में इसके लिए कोई न्यूनतम समय निर्धारित नहीं किया गया है। नए वाहन चलने के साथ कॉल सेंटर की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। पहले एक शिफ्ट में 80 लोग बैठ सकते थे, जिसे अब 100 सीटर कर दिया गया है। इसका लाभ यह होगा कि जरूरतमंदों की कॉल वेटिंग में नहीं रहेगी।
गौरतलब है कि वाहनों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे रहेंगे। इससे घटना स्थल की रिकार्डिंग हो सकेगी।
वही, वाहनों में कार्यरत पुलिसकर्मियों की वर्दी में भी छोटे कैमरे लगे रहेंगे, जो साक्ष्य एकत्र करने के काम आएंगे।
पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि वाहनों की संख्या चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 2000 तक किया जाएगा।

 

Next Post

पार्वती नदी में आए बाढ़ में डूबे चाचा भतीजा का शव एक दूसरे से लिपटा मिला

श्योपुर। जिले के आमलदा गांव में बुधवार शाम को राजू यादव और उनके 13 वर्षीय भतीजे शिवम की पार्वती नदी के उफनते पानी में डूबकर मौत हो गई। गुरुवार सुबह दोनों के शव खेत में एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को राजू यादव और शिवम […]