डॉक्टरों की कमी से सीधी जिला चिकित्सा सुविधा से वंचित, खाली पदों को तत्काल भरे सरकार – अजयसिंह

सीधी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजय सिंह ने सीधी जिले और उनके विधानसभा क्षेत्र चुरहट में डॉक्टरों की कमी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने यहाँ तत्काल डाक्टरों को पदस्थ करने की मांग की है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह ने कहा कि रामपुर नैकिन एवं चुरहट तहसील क्षेत्र में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टरों के सत्तर फीसदी पद लंबे समय से रिक्त हैं। इस कारण यहां की जनता चिकित्सा सुविधा से वंचित हो रही है|
विधायक अजय सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर नैकिन में डॉक्टरों के स्वीकृत 9 पदों के विरुद्ध 3 डॉक्टर ही पदस्थ हैं। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुरहट में डॉक्टरों के स्वीकृत सात पदों के विरुद्ध केवल तीन डॉक्टर पदस्थ हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हनुमानगढ़ और धनहा में डॉक्टरों के स्वीकृत दो- दो पदों के विरुद्ध एक-एक ही डॉक्टर पदस्थ हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बघवार में एक ही डॉक्टर पदस्थ है।
रामपुर नैकिन एवं चुरहट तहसील में डॉक्टरों के कुल 21 पद स्वीकृत है, जिसमें महज 9 डॉक्टर ही पदस्थ हैं।
डॉक्टरों के न होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर नैकिन एवं चुरहट के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में नियमित रूप से चिकित्सक नहीं मिलते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में पदस्थ डॉक्टर अपने स्वास्थ्य केन्दों से काफी दूर अपना आवास बनाये हुए हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का हाल और भी ज्यादा बेहाल है। यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो में केवल एक चिकित्सक की पदस्थापना की गई है। अधिकांश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में संविदा डॉक्टरों को जिम्मेदारी दी गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ डॉक्टर नियमित तौर पर अस्पताल में उपस्थित नहीं रहते हैं।
अजय सिंह ने कहा कि बदलते मौसम और बारिश के कारण बहुत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन बीमार हो रहे है लेकिन उन्हें चिकित्सा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सीधी जिले में डॉक्टरों के रिक्त पदों तत्काल भरे जाने की मांग की है।

 

Next Post

शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें – शिक्षा विकास की धुरी है – संभागायुक्त

सीधी। रीवा संभाग के संभागायुक्त (कमिश्नर) बीएस जामोद ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा विकास कार्यों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। संभागायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन द्वारा कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी […]