12 दिनों से लापता अर्चना तिवारी मिली सुरक्षित, परिजनों से हुई बात, मुंहबोले भाई ने की पुष्टि

DR. SUMIT SENDRAM

कटनी। पिछले 12 दिनों से लापता अर्चना तिवारी ग्वालियर में मिल गई हैं। बता दे कि अर्चना इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थीं और रक्षाबंधन के मौके पर अपने घर कटनी के लिए ट्रेन से रवाना हुई थीं। लेकिन चलती ट्रेन से गायब हो गई।
इंदौर से कटनी आते समय नर्मदा एक्सप्रेस से रहस्यमय ढंग से लापता मंगलनगर निवासी अर्चना तिवारी के ग्वालियर में मिलने की सूचना आई है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नही है कि वह ग्वालियर में कहां से मिली है। उनके परिजन कटनी से रवाना हुए हैं, जबकि जीआरपी की एक टीम पहले ही ग्वालियर रवाना हो चुकी है।
वहीं, जीआरपी की दूसरी टीम भी स्थानीय स्तर पर रवाना हुई है, लेकिन टीम कहां गई है यह जानकारी मीडिया को फिलहाल नही दी जा रही है।
अर्चना के मुंहबोले भाई अंशु मिश्रा ने अर्चना से उसकी मां बात करने की बात बताई है। अर्चना कहां से मिली और किस परिस्थिति में मिली इसको लेकर अभी जानकारी स्पष्ट नही हो पाई है।

 

Next Post

जनसुनवाई में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का हंगामा, विधायक ने कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम से करेंगे शिकायत

डिंडोरी। जिले में हुई जनसुनवाई उस वक्त विवादों में घिर गई जब शहपुरा से भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कलेक्टर नेहा मारव्या पर कई गंभीर आरोप लगाए। डिंडोरी जिले के शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना है, […]