जबलपुर। शनिवार को नगर निगम में लोक अदालत का आयोजन किया गया, जहां संपत्तिकर, जलकर और सेवा प्रभार कर जैसे करो में भारी छूट दी गई है।
बता दे कि समाचार लिखें जाने तक लोक अदालत में साढे तीन हजार लोग इसका लाभ ले चुके हैं।
बता दे नगर निगम ने लगभग चार करोड रुपए का लक्ष्य रखा है, जिसमें दोपहर तक 362000 रूपये की राशि विभिन्न करों के माध्यम से लोक अदालत में जमा किए गए। वही, 30 दिसंबर तक करदाता अपना बकाया कर जमा कर सकते हैं।
नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर अंजू सिंह ठाकुर ने बताया कि करदाताओ अधिभार में सौ फिसदी छूट दी गई है। लोक अदालत शाम तक आयोजित की जाएगी। जिन करदाताओं का कर जमा नहीं हुआ है वह किसी भी संभागीय कार्यालय में जाकर अपना कर जमा कर सकते हैं।


