मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, 17 से 20 जून तक भारी बारिश की चेतावनी

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। मानसून ने तय 15 जून से एक दिन बाद मध्य प्रदेश में सोमवार को बुरहानपुर खंडवा के रास्ते एंट्री कर ली है। मानसूनी बादल खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर को छूते हुए गुजरे।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन के मुताबिक 26 जून तक मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। वहीं, सबसे आखिर में ग्वालियर चंबल में पहुंचेगा। इस दौरान मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का दौर देखने को मिलेगा। प्रदेश के कई जिलों में भारी या अति भारि बारिश भी हो सकती है।
मंगलवार को भी एमपी के 45 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 18, 19 एवं 20 जून को भी प्रदेश के कई जिलों मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और नीमच में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एके शुक्ला के अनुसार बंगाल की खाड़ी ब्रांच जल्द सक्रिय होगी। पिछले बार मानसून ने सिवनी, बालाघाट, मंडला से प्रवेश किया था। ये सिस्टम ज्यादा प्रभावी होते हैं। अच्छी बारिश करते हैं। इस बार मानसून की दस्तक अरब सागर ब्रांच से हुई। ये मानसूनी बादल बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी के रास्ते प्रदेश में आते हैं। ये सिस्टम बारिश के लिए अपेक्षाकृत कम असरदार होते हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून को अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 19 जून को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
वही, 20 जून को कटनी में अति भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, खंडवा, झाबुआ में भी भारी बारिश हो सकती है। नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर में मौसम साफ रहेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।

 

Next Post

अनियंत्रित होकर बाइक टकराई रेलिंग से, पुल से 15 फीट नीचे गिरा युवक

मऊगंज। जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अकौरी गांव निवासी 22 वर्षीय युवक छोटेलाल साकेत की बाइक खडुई घाट स्थित कगास नदी पुल पर अनियंत्रित हो गई और सीधी जाकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटेलाल बाइक समेत करीब […]