विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए कृत संकल्पित, सीएम राइज स्कूल सिहावल

सीधी। सीएम राइज स्कूल सिहावल के प्राचार्य कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में विद्यालय नित नवीन ऊचाईयों को स्पर्श करता जा रहा है |
आदिकाल से समय के साथ क्रमिक परिवर्तन की प्रक्रिया से गुजरते हुये मानव सभ्यता 21वीं सदी में प्रविष्ट कर चुकी है। इस सदी की सामाजिक, आर्थिक, भौगोलिक, राजनैतिक, वैज्ञानिक एवं तकनीकी आदि आवश्यक जरूरतों के पूर्ण करने के उद्देश्य से शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाना समय की माँग है, जिसे पूर्ण करने के लिए शासन द्वारा वर्ष 2012 में सिहावल में शासकीय मॉडल स्कूल की स्थापना की गई।
प्रारम्भ में स्वयं का भवन न होने की वजह से इसे उत्कृष्ट विद्यालय सिहावल के साथ संचालित किया गया। वर्ष 2016 में स्वयं का भवन उपलब्ध होने पर यह विद्यालय वर्तमान में सिहावल ब्लॉक के बमुरी ग्राम में स्थित है। वर्ष 2012 से मई 2022 तक यह विद्यालय मॉडल स्कूल के नाम से जाना जाता रहा है।
मॉडल स्कूल से सीएम राइज स्कूल का सफर म.प्र. शासन की महत्वाकांक्षी सीएम राईज योजनान्तर्गत चयनित होने के बाद इसे वर्तमान में सीएम राईज मॉडल स्कूल नाम मिल चुका है।
वर्ष 2012 में अपनी स्थापना से सीएम राईज विद्यालय बनने तक के सफर में विद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल की है और छात्रों तथा अभिभावकों का विश्वास हासिल किया है।
शैक्षिक एवं व्यायाम, नृत्य, गायन एवं वादन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी यहां के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्तरों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
वही, विकासखण्ड स्तर से राज्य स्तर की विविध प्रतियोगिताओं में सहभागिता के साथ ही स्थान हासिल करना, इसकी प्रामाणिकता को दर्शाता है।
विगत शैक्षिक सत्र 2023-24 में विद्यालय के कुल नामांकन 615 था, जो पूर्व सत्र 2022-23 की अपेक्षा 30 प्रतिशत अधिक रहा। इस वर्ष 2023-24 में विद्यालय की हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम 88 प्रतिशत एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा का परिणाम 86 प्रतिशत रहा, जो विद्यालय की शैक्षिक स्थिति को दर्शाता है।
वर्तमान में यह विद्यालय एकशाला एक परिसर के रूप में 1 से 12वीं तक सीएम राईज की अवधारणा पर संचालित है।
सत्र 2022-23 में विद्यालय से 05 बच्चों का मेरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए चयन, कबड्डी, क्रिकेट, स्केटिंग में राज्य स्तरीय, खो-खो आदि खेल गतिविधियों में विद्यार्थियों का विकास खण्ड से राज्य स्तर तक पहुंचना विद्यालय की गरिमा में चार चाँद लगाता है।
सत्र 2023-24 में 02 बच्चों का स्कूटी योजना एवं 17 बच्चों का लैपटॉप योजना के लिए चयन हुआ है।
सीएम राईज योजनान्तर्गत चयनित सुयोग्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
विद्यालय में स्मार्ट क्लास की स्थापना, कम्प्यूटर लैब की स्थापना से बच्च्चे आधुनिक तकनीकी से भी परिचित एवं भिज्ञ हो रहे है जो आने वाले भविष्य के लिए सुखद संकेत है। 39.26 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन है। अत्याधुनिक भवन
वर्तमान मे 8.5 एकड़ परिसर में विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण कार्य संचालित है, जिसके बनने के बाद लगभग 2000 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करेंगे और अभिभावकों का विश्वास विद्यालय के प्रति बढ़ेगा।
विद्यालय में रोबोटिक लैब की स्थापना हुई है जो विद्यालय के बच्चों में आधुनिक ज्ञान एवं तकनीकी का सृजन करेगा।
किसी भी शैक्षणिक संस्था में प्राचार्य उस संस्था की विभिन्न गतिविधियों का केंद्र बिंदु होता है, जैसा वह करते हैं वैसे ही विद्यालय चलता है।
प्राचार्य कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में विद्यालय नित नवीन ऊचाईयों को स्पर्श करता जा रहा है। प्राचार्य केके पटेल ने शिक्षकों के परिश्रम की सराहना करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं स्थानीय जन और पालकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

Next Post

महिलाओं के हक अधिकार के लिये मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कर रही कार्य

सीधी। जिले के विकासखण्ड सिहावल अन्तर्गत ग्राम पंचायत सेमरी में स्थित आजीविका भवन में मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा उजाला संकुल स्तरीय संगठन अन्तर्गत नारी अधिकार केन्द्र संचालित है। केंद्र का संचालन जन प्रयास समूह की सीआरपी बिन्दू पटेल बताती है कि मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा उजाला […]