एकतरफा इश्क के चलते बहन-भाई को किया शूट, खुद को भी युवक ने मारी गोली, तीनों की मौत

इंदौर। महानगर में गुरुवार को एकतरफा इश्क में एक युवक ने एक भाई-बहन को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार दी।
मामला खंडवा रोड स्थित अरिहंत काॅलेज का है। घटना के बाद तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस की प्रारंभिक खबर के अनुसार, तीनों की मौत हो चुकी है। गोलीकांड के बाद मंदिर और कॉलेज में अफरातफरी के हालात बन गए थे। घटना दोपहर एक से दो बजे के बीच की बताई गई है।
पुलिस के अनुसार लड़की का नाम स्‍नेहा जाट निवासी जूनी इंदौर है। वह अपने आगर मालवा निवासी अपने मौसेरे भाई दीपक जाट के साथ मंदिर में दर्शन करने आई थी। गोली मारने वाले युवक का नाम फ‍िलहाल इंदौर निवासी अभिषेक यादव पता चला है।
सूत्रों के मुताबिक युवक ने पहले दोनों को स्वामीनारायण मंदिर में मिलने के लिए बुलाया था। वहां पर उसने लड़के व लड़की को गोली मारी। इसके बाद वह अरिहंत कॉलेज के गार्ड के पास आया और बोला घबराहट हो रही है, पानी पीना है। इसके बाद उसे गार्ड ने प्याऊ के बारे में बताया।
इसके बाद युवक कॉलेज की प्याऊ की ओर गया और खुद को गोली मार ली।
घटना के दौरान कॉलेज में क़रीब 150 विद्यार्थी थे। इसके बाद पुलिस पहुंची और खुद को गोली मारने वाले युवक को अस्पताल ले जाया गया।
युवती को भंवरकुंआ स्थित एप्पल अस्पताल में भर्ती किया गया था। पुलिस ने स्वामीनारायण मंदिर और अरिहंत कालेज परिसर को बंद कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं। फारेंसिक टीम भी घटना स्थल पहुंच गई।
पुलिस के मुताबिक मृतका के पिता से जानकारी मिली कि यह एकतरफा प्रेम का मामला है। मंदिर के पुजारी के अनुसार करीब आधे घंटे तक दोनों मंदिर में थे और जब जाने लगे तब यह घटना हुई। स्वामीनारायण मंदिर में पांच राउंड फायर हुए, जिसमें से एक मिसफायर हुआ। वहीं अरिहंत काॅलेज में युवक ने खुद को गोली मारी है, इसमें दो राउंड गोली चली है। पुलिस के अनुसार लड़की अपनी मौसी के लड़के के साथ मंदिर थी।
युवती का मौसेरा भाई ओरिएंटल कॉलेज में पढ़ता था। आरोपी मूलत: सीहोर जिले का निवासी बताया गया है। उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है।
पुलिस इस बात की जानकारी निकाल रही है कि युवक के पास पिस्‍टल कहां से आई। वारदात में देशी पिस्‍टल का उपयोग किया गया है।
बताया गया कि युवक युवती से एकतरफा प्‍यार करता था। युवती ने उससे बात करने को मना भी कर दिया था। बातचीत करने के लिए ही उसने युवती और उसके मौसेरे भाई को बुलाया था। इसी बीच वादविवाद होने पर उसने मंदिर परिसर में ही गोली चला दी।
घटना के बाद मौके पर पहुंची स्‍नेहा की बहन अपनी बहन का शव देखकर बेसुधसी हो गई थी। स्‍नेहा ने अपने परिजन को भी युवक के बारे में बताया था। वह युवक से परेशान होने की बात भी कह चुकी थी।
पुलिस ने घटना के बाद तीनों के मोबाइल जब्‍त कर लिए हैं। अब इसकी विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाएगी।

 

Next Post

1xbet Giriş, 1xbet En Yeni Adresi 1xbet Bahis Sites

1xbet Giriş, 1xbet En Yeni Adresi 1xbet Bahis Sitesi 1xbet Son Güncel Giriş Adresi 2023 Content Bet Lisanslı Casino Oyunları Bet Kulübüne Nasıl Kayıt Olunur Bet Giriş Avantajlar Ve Özellikler Bet Kayıt İşlemleri Bet Para Yatırma Güvenilir Mi? Bet Yeni Giriş Adresi – 2023 Bet Güncel Giriş: Bahis Severler İçin […]