मंडला। बीते दिनों पांडकला गाँव के कुछ ग्रामीणों ने मंडला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं खनिज विभाग में लिखित शिकायत कर मनीष चौधरी के खिलाफ गालीगलौच करने एवं जान से मारने की शिकायत साजिश के तहत कराई गई थी।
अब उन्ही ग्रामीणों ने घुघरी थाना में पुनः आवेदन देकर मामले का खुलासा किया है।
ग्रामीणो के द्वारा थाना प्रभारी घुघरी को दिए गए लिखित आवेदन में बताया गया कि 29 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को अनावेदकगण दुर्गेश प्रजापति, सदानंद चौबे, प्रशांत बर्मन एवं बजारी लाल मरावी के द्वारा आवेदकगण जय प्रकाश धूमकेती, विजय विश्वकर्मा, धरमराम, अशोक अहिरवार, नारायण मरावी एवं महासिंह धूमकेती को पांडकला में रेत खदान समिति बनाकर खदान संचालित करने हेतु बहाने से मंडला ले गए एवं हमे बिना बताए झूठा आवेदन बनाकर माननीय कलेक्टर महोदय, माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय एवं खनिज अधिकारी महोदय को आवेदन दिलवाया गया एवं पत्रकारों के सामने झूठ बोलने के लिए अनावेदकगण के द्वारा दबाव बनाया गया।
ग्रामीणो ने बताया कि मनीष चौधरी द्वारा हमें कभी कोई धमकी या गाली गालीज नहीं दिया गया है। उन्होने बताया कि मनीष चौधरी को अनावेदकगण जो कि पेशे से पत्रकार है, गलत तरीके से फसाने एवं बदनाम करने का षड्यंत्र कर रहे हैं।
वही, घुघरी निवासी मनीष चौधरी ने भी 3 मई को चारों लोगो के खिलाफ घुघरी थाना जाकर लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने घुघरी थाना में दिए आवेदन में बताया कि झूठी खबर चलावाकर मुझे बदनाम किया जा रहा है। जिससे मेरे मान सम्मान में ठेस पहुंचा है।
इस पूरे मामले को लेकर घुघरी पुलिस जांच में जुट गई हैं।


