मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शिविर का हुआ आयोजन, 64 हितग्राहियो को विधायक ने किया लाभान्वित

सीधी। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिले के ग्राम पंचायत नेबूहा मे सीधी विधायक रीती पाठक की उपस्थित मे शिविर का आयोजन किया गया।
सीधी विधायक रीती पाठक ने सरकार के द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजना के संबंध मे लोगो को जानकारी दी।
विधायक ने बताया है की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गरीब परिवार को शासन की योजनाओ से जोडने के लिये शिविर का आयोजन लगातार करवा रहे है। पंचायत स्तर पर हर समस्या का निराकरण हो, लोगो का लाभ मिले, इसके लिये इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर मे ग्राम पंचायत सरपंच सहित कुसमी विकाशखण्ड के समस्त विभाग के विभाग प्रमुख उपस्थित थे। जहा 64 लोगो को योजनाओं का लाभ दिया गया है।
सीधी विधायक रीती पाठक ने बताया की शिविर हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किया है। कुल मिलाकर 64 आवेदन इस शिविर मे पहुंचे, जहा विधायक के मौजूदगी मे ही 41 आवेदन का निराकरण अधिकारियो ने मौके पर ही कर दिया है।
शिविर मे आये हुये बचे आवेदन मे हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय विभागों के माध्यम से हित लाभ पहुंचाने के लिये विभाग प्रमुख ने आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत किए हैं।
इस दौरान विभिन्न प्रकार जैसे पेन्शन, समग्र आईडी मे नाम जोडने, आयुष्मान कार्ड बनाने, आधार ईकेवाइसी कराने जैसे अलग-अलग योजनाएं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिस पर प्रशासनिक अधिकारी कार्यवाही करेगे।

 

Next Post

यंग स्टार लपटी ने किया एनबीपीएल कप पर कब्ज़ा, फाइनल मैच में नहरगंज इलेवन को हरा कर यंग स्टार लपटी ने ट्रॉफी किया अपने नाम

मंडला। जिले के मवई विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत नहरगंज में 15 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट एनबीपीएल कप 2024-2025 का आयोजन किया गया। आयोजक समिति के द्वारा विजेता टीम को 22 हजार एवं उपविजेता टीम को 11 हजार रूपये नगद इनाम की घोषणा की गई थी। इस पूरे टूर्नामेंट में […]