सिंगरौली। प्रदेश भर में चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान के तहत पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा एवं सीएसपी पीएस परस्ते के मार्गदर्शन व कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह परिहार के देखरेख में सासन चौकी प्रभारी (उनि) प्रियंका मिश्रा ने पुलिस परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ चौकी परिसर में सैकड़ो फलदार वृक्ष लगाकर उनकी देखरेख का संकल्प लिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंगरौली जिला अपने कोयले की अकूत भंडार के लिए जाना जाता है। बीते कुछ समय में यहां औद्योगिकरण में हुई वृद्धि के कारण यहां के जलवायु में परिवर्तन आया है और प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा है। इसीलिए हर एक व्यक्ति का यह दायित्व होना चाहिए कि वह हर वर्ष एक पेड़ अवश्य लगाए, जिससे कि यहां की जलवायु में परिवर्तन हो सके।
उन्होंने विशेष तौर पर इस बात का ध्यान रखना को कहा कि पेड़ लगाने के साथ उसके बड़े होने तक उसकी खास देखभाल भी जरूरी है। इसीलिए सभी को संकल्प लेना चाहिए कि पौधारोपण के बाद वह एक वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करे।


