कान का झुमका कूलर से टकराया, करंट लगने से महिला की मौत

इंदौर। शहर के तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय रोशनी सांवले की करंट लगने से मौत हो गई।
वह घर में पोंछा लगा रही थी। इस दौरान उसका झुमका कूलर से टकरा गया और करंट लगते ही चिपकी रह गई।
बता दे कि रोशनी का पति सूरज एक वर्ष पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका है।
तेजाजीनगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के मुताबिक घटना भावनानगर (खंडवा नाका) की है।
रोशनी दोपहर करीब 12:30 बजे घर में पोंछा लगा रही थी। उस वक्त लाइट नहीं थी। भाई शुभम भकावले के मुताबिक कूलर में हल्का करंट आता था। लाइट जाने के कारण रोशनी निश्चिंत होकर पोंछा लगा रही थी।
रोशनी ने गीले हाथ से कूलर को धकेला तो उसका दायां कान टकरा गया। अचानक लाइट भी आ गई और रोशनी करंट की चपेट में आ गई। करीब 20 मिनट तक रोशनी के बाहर न आने पर लकवाग्रस्त पिता देखने आए तो रोशनी कूलर से चिपकी हुई थी। पूनम ने बेटे शुभम को फोन लगाया और पड़ोसियों की मदद से खंडवा रोड के अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने रोशनी को मृत घोषित कर दिया।

 

Next Post

मंत्रालय में होंगी ई-आफिस व्यवस्था लागू, लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए मैन्युअल ही चलेगी फाइलें

भोपाल। मंत्रालय में अब ई-ऑफिस व्यवस्था लागू होगी। ई- फाइलों के माध्यम से ही शासकीय कामकाज होंगे। मैन्युअल फाइल की व्यवस्था को पूरी तरह से बंद करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए मैन्युअल फाइलों की व्यवस्था पूर्व की तरह यथावत रहेगी। ऐसा इसलिए […]