जायंट्स ग्रुप ऑफ जबलपुर द्वारा खाद्यान्न एवं कुकर वितरण

जबलपुर। जायंट्स ग्रुप ऑफ जबलपुर द्वारा विक्टोरिया अस्पताल स्थित ‘सुदामा थाली’ में एक प्रोजेक्ट किया गया।
ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष अरविंद पटेल एवं दीपा पटेल द्वारा सुदामा थाली में एक-एक बोरी चावल, दाल एवं खाना बनाने वाले चार कर्मचारियों को एक-एक कुकर प्रदान किये।
उपस्थित सदस्यों ने समाज सेवा के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किये।
सुदामा थाली के संचालक प्रसिद्ध समाजसेवी मयूर संघवी ने जायंट्स ग्रुप ऑफ जबलपुर के इस सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्य एसपी दत्ता, संतोष पटेल, मुकेश साहू, अध्यक्ष खूबचंद मलगानी, प्रशासन संचालक आरपी सोनी, आशीष सैनी, जगजीत सिंह आहूजा, राजेंद्र वर्मा, प्रवीण करेचा, सुरेंद्र वर्देय, अशोक द्विवेदी, चरन जीत सिंह अरोरा, वालजी भाई पटेल एवं भूपिंदर कौर आहूजा ने उपस्थित होकर सहयोग दिया।

 

Next Post

भाजपा ने जबलपुर सहित छह लोकसभा सीटों के पर्यवेक्षक किए नियुक्त

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी प्रारम्भ कर दी है। चुनाव की रणनीति को लेकर पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। इस बीच पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर जबलपुर सहित छह सीटों पर पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। इन सीटों पर पर्यवेक्षक टिकट के लिए […]