मंडला। जिले में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा संसद में राहुल गांधी के दिए गए हिंदू विरोधी बयान को लेकर आपत्ति जताई और सम्पूर्ण देश में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा उग्र आंदोलन कर धरना प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया जा रहा है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने कहा कि इस तरह के बयान से हिंदु समाज आहत हुआ है।
इसी तारतम्य में मंडला के नेहरू स्मारक में विरोध जताते हुए विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल मंडला ने भी राहुल गांधी द्वारा दिए गए हिंदू विरोधी बयान को लेकर राहुल गांधी का पुतला दहन किया।


