सीधी जिले में हैजा का प्रकोप, तीन की मौत

सीधी। जिले के कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत भुइमाड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरोला के हरर्ई में उल्टी व दस्त लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है।
वही, आधा दर्जन बैगा जाति के लोग जो इस बीमारी के चपेट में आ गए हैं।
बैगा परिवार मे जिसकी मौत हुई है उनका नाम रीना बैगा पति गणेश बैगा उम्र 38 वर्ष है और उनका 17 वर्षीय बालक बेटू बैगा की भी मौत हुई है। वही, अमरोला गांव में एक साल के बालक अंकित पिता विजय सिहं की मौत भी हुई है।
पूरे मामले के संबंध में भाजपा नेता सुरेंद्र बैस के द्वारा सीधी जिला कलेक्टर से बीमारी के संबंध मे बात की गई है। जिसके बाद कलेक्टर सीधी से आश्वासन मिला और मेडिकल टीम गांव मे पहुचकर इलाज कर रही है।

 

Next Post

मेला देखकर घर जा रहीं युवतियों को बीएमडब्लू ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

इंदौर। शहर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जिसमें दो युवतियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक महानगर के महालक्ष्मी मैदान के पास स्कूटर सवार दो लड़‍कियों को रांग साइड से आ रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उन्हें लोग […]