स्क्रैप टायरों से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ ट्रक

DR. SUMIT SENDRAM

मुरैना। जरेरुआ मार्ग पर केबीएल फैक्ट्री के सामने स्क्रैप टायरों से भरे कंटेनर में अचानक आग लग गई।
बताया जा रहा है कि चलते वाहन में बिजली के तार लग जाने से आग भड़क गई।
कंटेनर स्क्रैप लोहगढ़ के पास बनी टायरों की फैक्ट्री की ओर जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही वाहन में आग धधक उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन टायरों में हुई तेज लपटों के कारण वे सफल नहीं हो सके। आग की गर्मी से गाड़ी के कई टायर भी फट गए। और देखते ही देखते आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया।
बता दे कि दो दिन पहले भी इसी तरह की एक घटना सामने आई थी, जब एक अन्य गाड़ी में आग लग गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इंडस्ट्रियल एरिया होने के बावजूद यहां आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं हैं, जिससे किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

 

Next Post

पोलाय क्षेत्र में गड्ढों के कारण हुए तीनों हादसे, आधे किमी के अंदर मिनी ट्रक और बस पलटी, बाइक से गिरकर महिला घायल

देवास। बारिश के बाद भी पेचवर्क नहीं करने के कारण इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर आवागमन खतरनाक बना हुआ है। जिस वजह से आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे है। शनिवार सुबह आधा किलोमीटर के दायरे में तीन सड़क हादसे हो गए। पोलाय क्षेत्र में हुए इन हादसों में एक जगह […]