भोपाल। लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पास नहीं हो पाने के विरोध में सोमवार को मध्य प्रदेश भाजपा ने जन आक्रोश महिला पद यात्रा निकाली।
पद यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित मंत्री- सांसद और बीजेपी महिला मोर्चा की नेता एवं कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही।
पद यात्रा भोपाल के एमवीएम कॉलेज ग्राउंड से लोक भवन होते हुए रोशनपुरा चौराहे पहुंची। यहां मुख्यमंत्री ने काले गुब्बारे उड़ाकर इसका समापन किया।
इससे पहले हुई सभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-नारी सब भूल सकती है लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महिलाओं के अधिकार का बिल गिरने पर खुशियां मनाईं। जश्न मनाया। हम बहनों के अधिकार को कुचलने के खिलाफ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्ताव पारित करेंगे।


