स्कूल बस और डायल-100 में जोरदार भिड़ंत, तीन मासूम घायल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे

DR. SUMIT SENDRAM

मऊगंज। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारांव गांव में सोमवार सुबह एक स्कूल बस और डायल-100 पुलिस वाहन की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस में सवार तीन स्कूली बच्चे घायल हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चों को तत्काल मऊगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीन बच्चों जिनमे साहिल पटेल, रोहित जायसवाल एवं शिवम पटेल को हल्की फुल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जिससे परिजनों और शिक्षकों ने राहत की सांस ली है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।
दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा मानवीय लापरवाही की वजह से हुआ या किसी तकनीकी खराबी के कारण।
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, स्कूली बच्चों के परिजन इस लापरवाही से बेहद आक्रोशित नजर आए और स्कूल प्रबंधन पर सवाल भी उठाए हैं।

 

Next Post

भगवान श्री सोमेश्वर महादेव को जलाभिषेक करने निकला सैकड़ों कांवड़ियों का जत्था, सावन माह के अंतिम सोमवार को शिवभक्ति की गूंज, महाकाल की पालकी रही आकर्षण का केंद्र

डिंडौरी। सावन मास के अंतिम सोमवार को डिंडौरी जिले में शिवभक्ति का अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब कनई संगम मालपुर घाट से जल लेकर सैकड़ों कांवड़िए “बम भोले” के जयकारों के साथ करौंदी स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर की ओर रवाना हुए। श्रद्धा से ओतप्रोत इस यात्रा में भक्तों […]